UPSC Toppers Story: फुल टाइम Job के साथ पढ़ाई कर क्लीयर किया UPSC एग्जाम, ऐसे बनी IAS अफसर, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी यशनी नागराजन की सफलता की कहानी को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

UPSC ki taiyari kaise kare

कहते हैं जहां चाह है वहां राह है। अगर इंसान किसी लक्ष्य को पाने के ठान ले तो कोई भी मुश्किल उसका रास्ता नहीं रोक सकती।

वह हर मुश्किल से लड़कर अपने लिए रास्ता बना ही लेता है और सफलता हासिल कर लेता है आज हम आपको ऐसी ही आईएएस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद सफलता हासिल की।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी यशनी नागराजन की सफलता की कहानी को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

उन्होंने अपनी फुल टाइम नौकरी करते हुए यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के टॉपर्स में जगह बनाई। तो आइए जानते हैं नागराजन ने कैसे पाई सफलता ...  

केंद्रीय विद्यालय से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा....

IAS यशनी नागराजन ने केंद्रीय विद्यालय, नाहरलगुन (आंध्र प्रदेश)से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उनके पिता थंगावेल नागराजन एक सेवानिवृत्त राज्य पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हैं और उनकी मां गुवाहाटी उच्च न्यायालय रजिस्ट्री में ईटानगर शाखा से सेवानिवृत्त हैं। यशनी नागराजन के छोटे भाई ने आईआईएम इंदौर से पढ़ाई की है।

बी.टेक करने के बाद आरबीआई में थीं कार्यरत....

यशानी नागराजन ने वर्ष 2014 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, युपिया से ईईई में बी.टेक (B.Tech in Electrical and Electronics Engineering) की डिग्री पूरी की है। इसके बाद उन्होंने रिजर्व बैंक में ग्रेड बी अधिकारी के रूप में काम करना शुरू किया। बैंक में पूर्णकालिक नौकरी के साथ-साथ यशनी नागराजन ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि वह पहले तीन प्रयासों में असफल रही, लेकिन उन्होंने न केवल अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की बल्कि टॉपर्स में भी जगह बनाई। नागराजन के मुताबिक यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ना जरूरी नहीं है। बस बेहतर टाइम मैनेजमेंट के साथ कड़ी मेहनत की जरूरत है।

नौकरी के साथ करती थीं 4 से 5 घंटे की पढ़ाई.....

आईएएस यशनी नागराजन बैंक की नौकरी के साथ दिन में 4-5 घंटे पढ़ाई करती थीं। छुट्टियों में वह पढ़ाई के लिए ज्यादा समय निकालती थीं। उनका मानना ​​है कि फुल टाइम जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपना वीकेंड पढ़ाई के लिए रिजर्व कर लेना चाहिए। उनका मानना ​​है कि वैकल्पिक विषय हमेशा अपनी पसंद का ही चुनना चाहिए। उसने दूसरों के कहने पर भूगोल विषय लिया था, जिसके कारण वह अपने शुरुआती प्रयासों में असफल रही।

UPSC परीक्षा में 57वीं रैंक किया हासिल......

अपनी मेहनत के दम पर IAS यशनी नागराजन ने साल 2019 की UPSC परीक्षा में 57वीं रैंक हासिल की। ​​उस समय उन्हें AGMUT यानी अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर मिला था। वर्तमान में वह महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। यशनी जुलाई 2022 में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सहायक सचिव के रूप में जॉइन किया है।


Previous Post Next Post