Hero Xoom 125R बढ़ाएगा TVS Ntorq 125 की मुश्किलें, लॉन्च से पहले जान लीजिए 5 बड़ी बातें

 Hero Xoom 125R एक स्पोर्टी स्कूटर है। हालांकि ये अपने छोटे सिब्लिंग Xoom 110 से बहुत सारे डिजाइन एलीमेंट लेता है। इसके अलावा स्कूटर के डायमेंशन में महत्वपूर्ण अंतर है। Xoom 125R को Hero World Day 2024 में प्रदर्शित किया गया था और यह प्रीमियम स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में TVS Ntorq 125 को कड़ी टक्कर देने वाला है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।


ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp जल्द ही नया स्कूटर पेश करने की तैयारी कर रही है। Xoom 125R को Hero World Day 2024 में प्रदर्शित किया गया था और यह प्रीमियम स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में TVS Ntorq 125 को कड़ी टक्कर देने वाला है। आइए, इसकी 5 बड़ी बातों के बारे में जान लेते हैं।


डिजाइन


Hero Xoom 125R एक स्पोर्टी स्कूटर है। हालांकि, ये अपने छोटे सिब्लिंग Xoom 110 से बहुत सारे डिजाइन एलीमेंट लेता है। इसके अलावा, स्कूटर के डायमेंशन में महत्वपूर्ण अंतर है। सामने की ओर हम डीआरएल एलीमेंट के साथ एलईडी हेडलैंप देख सकते हैं और यहां तक कि टर्न इंडिकेटर भी स्मार्ट तरीके से लगाए गए हैं।फ़्लोरबोर्ड काफी बड़ा लगता है और साइड प्रोफाइल बहुत सारे कट और सिलवटों से भरी हुई है। इसके अलावा बॉदी पैनल पर कर्द रंग दिए गए हैं। स्लीक रियर सेक्शन के साथ जोड़ा गया मोटा एग्जॉस्ट दोपहिया वाहन की समग्र अपील को बढ़ाता है।

पावरट्रेन


स्पोर्टी Xoom 125R 124.6cc एयर-कूल्ड सिंगल- सिलेंडर इंजन से पावर लेगा, जो 9.4 bhp और 10.16 Nm का पीक टॉर्क पैदा करेगा। कंपनी के अनुसार इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का उपयोग किया जाएगा। नंबर कुछ हद तक बेस स्पेक TVS Ntorq 125 के समान


 स्पेसिफिकेशन


हीरो जूम 125आर एक स्टील फ्रेम पर आधारित होगा, जिसमें आगे की तरफ पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे एक मोनो-शॉक का उपयोग किया जाएगा। दोनों सिरों पर 14 इंच के पहियों पर चलने वाले इस स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम यूनिट मिलेगी। Xoom 125R का वजन लगभग 120 किलोग्राम होगा।




फीचर्स


उम्मीद है कि जूम 125R एलईडी लाइटिंग सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न इंडिकेटर्स, ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स के साथ अपने कंपटीटर के बराबर होगा।


संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन


टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा डियो 125 और सुजुकी एवेनिस को टक्कर देते हुए, हीरो जूम 125 आर की कीमत लगभग 80 हजार रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है। इसे संभावित रूप से वर्ष 2024 के अंत तक त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा।

Previous Post Next Post